मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > ईरानी उपग्रह का प्रक्षेपण असफल-अमेर‍िका
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ईरानी उपग्रह का प्रक्षेपण असफल-अमेर‍िका
अमेर‍िका ने ईरान के स्वदेशी तकनीक से निर्मित प्रायोगिक उपग्रह के प्रक्षेपण के दावे को खारिज करते हुए कहा है कि उसका यह प्रयास असफल हुआ है क्योंकि उपग्रह प्रक्षेपण के कुछ ही देर बाद गिर गया था।

एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि उपग्रह प्रक्षेपण के कुछ देर बाद ही गिर गया था और वह किसी भी हाल में अपने निर्धारित कक्षा में नहीं पहुँच पाया। यह मिशन पूरी तरह से असफल रहा। ईरानी टेलीविजल चैनल ने प्रक्षेपास्त्र को उसके लांचिंग पैड पर तो दिखाया, लेकिन उसके वास्तविक प्रक्षेपण को नहीं दिखाया गया।

अधिकारी ने कहा कि इससे यह साबित होता है कि ईरान का अंतरिक्ष कार्यक्रम अभी प्रारंभिक स्तर में है और उसे अभी बहुत लंबा सफर तय करना है।

उल्लेखनीय है कि ईरान ने रविवार को दावा किया था कि उसने स्वदेशी तकनीक से निर्मित एक उपग्रह को एक स्वदेशी राकेट की मदद से पृथ्वी की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया है। इसके साथ ही उसने यह भी कहा था कि इस प्रक्षेपण के लिए प्रयोग में लाए गए प्रक्षेपास्त्रों को हथियार गिराने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता ह
और भी
मिस्र के संसद भवन में आग
मुशर्रफ को मिलेगी वीवीआईपी सुरक्षा
कितने गरीब हैं सर सीन कॉनेरी?
अमेरिका का पाकिस्तान से भरोसा उठा
तालिबानी हमले में 10 फ्रांसीसी सैनिक मरे
मुशर्रफ के खिलाफ थाने में आवेदन