पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ पर गंभीर खतरे को देखते हुए पाक सरकार ने उन्हें वीवीआईपी श्रेणी की सुरक्षा देखने का निर्णय लिया है।
आंतरिक मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की रिपोर्टों पर विचार करने के बाद एक उच्चस्तरीय बैठक में यह निर्णय किया गया है।
उन्होंने कहा कि मुशर्रफ का नाम उस सूची में नहीं है, जिसे लोगों को विदेश जाने से रोकने के लिए आंतरिक मंत्रालय द्वारा तैयार किया जाता है।
|