अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में मंगलवार को तालिबानी लड़ाकों के एक हमले में फ्रांस के दस सैनिक मारे गए।
अफगान और फ्रांसीसी सैन्य अधिकारियों के मुताबिक अफगानिस्तान में नाटो के बैनर तले तैनात यह सैनिक लड़ाकों के साथ यहाँ सोमवार को शुरू हुए संघर्ष के दौरान मारे गए। नाटो के तहत फ्रांस ने यहाँ अपने 1670 सैनिक तैनात कर रखे हैं।
हालाँकि नाटो ने संघर्ष में फ्रांसीसी सैनिकों के मारे जाने की बात कही है, लेकिन फ्रांसीसी सेना की ओर से इस बारे में कोई बयान नहीं आया है। सैनिक सूत्रों ने बताया कि इन सैनिकों पर उस समय हमला किया गया, जब वे सारोबी के समीप गश्त पर थे।
|