मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > अफगानिस्तान पहुँचे पाक सेना प्रमुख कयानी
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अफगानिस्तान पहुँचे पाक सेना प्रमुख कयानी
पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ द्वारा इस्तीफे की घोषणा के बाद पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल अशफाक परवेज कयानी बैठक के लिए मंगलवार को काबुल पहुँचे।

वे अफगानिस्तान के रक्षामंत्री जनरल रहीम वारदक से मुलाकात करेंगे। कयानी ने आज राष्ट्रपति हामिद करजई से भी फोन पर बात की।

अफगान अधिकारियों के मुताबिक देश का शीर्ष नेतृत्व भौचक्का रह गया, क्योंकि उन्हें भी कयानी के दौरे की योजना की जानकारी नहीं थी। कयानी काबुल पहुँच चुके थे और इसके बावजूद राष्ट्रपति के सहायकों और रक्षा मंत्रालय को इसकी भनक भी नहीं लगी थी।

निहायत संवेदनशील मुद्दा होने के कारण अफगान अधिकारियों ने अपनी पहचान गोपनीय रखने के आग्रह पर यह जानकारी दी। इस बात की भी संभावना है कयानी अफगानिस्तान में तैनात नाटो कमांडर से भी मुलाकात कर सकते हैं। हालाँकि नाटो के अधिकारियों ने फौरी तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की।
और भी
अमेरिकी सैन्य अड्‍डे पर आतंकी हमला, 13 मरे
अमेरिका ने की मुशर्रफ की तारीफ
पाकिस्तान में विस्फोट, 20 मरे
बार-बार बेची गई, आज बनी मंत्री
पैगंबर की पत्नी पर किताब का प्रकाशन नहीं
नेपाल में खुला निरस्त्रीकरण कार्यालय