मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > पाकिस्तान में विस्फोट, 25 मरे
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पाकिस्तान में विस्फोट, 25 मरे
पाकिस्तान के संकटग्रस्त उत्तर-पश्चिमी इलाके में मंगलवार को तालिबान के एक आत्मघाती बम हमलावर ने एक अस्पताल के भीतर जाकर धमाका किया, जिसमें कम से कम 25 लोग मारे गए और लगभग 50 अन्य घायल हो गए।

उग्रवादियों की धमकियों ने पाकिस्तानी सरकार के समक्ष एक नया संकट खड़ा कर दिया है। इस बीच तहरीक-ए-तालिबान नामक संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

शहर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सईद मोहसिन शाह ने बताया कि विस्फोट के आत्मघाती होने के बारे में अभी पता नहीं चल सका है। शाह ने बताया कि हमले में अभी तक 25 लोगों के मारे जाने की जानकारी मिली है।

उन्होंने बताया कि आज सुबह एक शिया नेता की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद अस्पताल में उनका शव रखा गया था। इस हत्या के विरोध में शिया प्रदर्शनकारी अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उसी समय विस्फोट हो गया।
और भी
बार-बार बेची गई, आज बनी मंत्री
आतंकी हमले से पाक सरकार चिंतित
नेपाल में खुला निरस्त्रीकरण कार्यालय
चीन प्रक्षेपित करेगा पहला कृत्रिम उपग्रह
मैक्सिको पत्रकारों के लिए खतरनाक देश
पाक से रिश्ते बनाए रखेंगे-बुश