मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
शॉपिंग की शौकीन हैं कोंडालिजा!  Search similar articles
अमेरिका की विदेशमंत्री बनने का सौभाग्य पाने वाली कोंडालिजा राइस अपनी लाइफ में सबसे ज्यादा यदि किसी चीज को मिस करती हैं तो वह है शॉपिंग!

जी हाँ, अधिकांश महिलाओं की पहली पसंद में शुमार इस शगल से सुश्री राइस भी जुदा नहीं हैं। मगर अफसोस कि विदेशमंत्री बनने के बाद उन्हें अपने इस पसंदीदा शौक को पूरा करने का समय ही नहीं मिल पाया। फिर भी अब वे बेहद खुश हैं, क्योंकि जनवरी में कार्यकाल पूरा होने के बाद वे दिल खोलकर अपने और दोस्तों के लिए शॉपिंग करेंगी।

सुश्री राइस ने ये बातें पर्थ में स्कूली बच्चों के साथ बातचीत में कहीं। स्कूली बच्चों ने उनसे पूछा कि विदेशमंत्री बनने के बाद उनके लिए अपनी पसंद की चीजें खरीदने के लिए कितना समय बचता है तो उन्होंने कहा कि मेरे पास अपने लिए बिलकुल भी वक्त नहीं है। मुझे शॉपिंग करना बहुत पंसद है, लेकिन क्या करूँ काम ही इतना रहता है कि शॉपिंग के लिए वक्त ही नहीं मिलता।

अमेरिकी विदेशमंत्री ने कहा कि एक राजनेता के लिए अपने लिए समय निकालना कठिन चुनौती होती है।
और भी
गृह मंत्रालय के अधीन काम करेगी आईएसआई
गाजा में विस्फोट, पाँच उग्रवादी मरे
भारतीय मूल की महिला संरा मानवाधिकार की प्रमुख
गरीबी के शिकंजे में सुपर पॉवर
कैलीफोर्निया में ट्रांस वसा पर प्रतिबंध
बांग्लादेश ने की बेंगलुरु विस्फोटों की निंदा