मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
गाजा में विस्फोट, पाँच उग्रवादी मरे  Search similar articles
गाजा शहर के बाहर एक समुद्रतट के पास हुए बम विस्फोट में पाँच फिलिस्तीनी उग्रवादियों और एक पाँच वर्षीय बच्ची की मृत्यु हो गई। अस्पताल अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

शुक्रवार को हुए इस विस्फोट के कारणों का तत्काल पता नहीं चला है, लेकिन गाजा पट्टी पर शासन करने वाले इस्लामिक समूह हमास ने फिलिस्तीनी समूहों को इसराइल के साथ मिलने के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

हमास और इसराइल के बीच जून में हुए संघर्ष विराम समझौते के बाद से यह सबसे ज्यादा दहलाने वाला दिन था। मरने वाले पाँचों लोग हमास के सशस्त्र गुट एज्जेदीन अल कस्साम ब्रिगेड के सदस्य थे। विस्फोट में अन्य 15 फिलिस्तीनी लोग भी घायल हो गए, जो उस कार के करीब थे जिसमें हमास के लोग जा रहे थे।
और भी
भारतीय मूल की महिला संरा मानवाधिकार की प्रमुख
गरीबी के शिकंजे में सुपर पॉवर
कैलीफोर्निया में ट्रांस वसा पर प्रतिबंध
बांग्लादेश ने की बेंगलुरु विस्फोटों की निंदा
पाक में तालिबान खेल रहा है पंथ कार्ड
अमेरिका सहयोगियों की बात सुने-ओबामा