मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
गरीबी के शिकंजे में सुपर पॉवर  Search similar articles
संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने किया आगाह
संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि दुनियाभर में जारी आर्थिक संकट के झटके से अकेले उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका में एक करोड़ 60 लाख से ज्यादा लोग गरीबी के रसातल में चले जाएँगे।

पैन अमेरिकन हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (पीएएचओ) की दो दिन की बैठक का समापन करते हुए संयुक्त राष्ट्र की 13 एजेंसियों के क्षेत्रीय निदेशकों ने दोनों अमेरिकी महादेशों में सहस्राब्दी विकास लक्ष्यों (एमडीजी) के मामले में अगले दो साल के दौरान लगातार प्रगति सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त कार्रवाई का वादा किया।

एमडीजी के तहत 2015 तक अनेक सामाजिक और आर्थिक रोगों को उल्लेखनीय रूप से कम करने या उनका उन्मूलन करने का लक्ष्य तय किया गया है। विश्व नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र के सहस्राब्दी शिखर सम्मेलन में ये लक्ष्य तय किए थे।

पीएएचओ की निदेशक मिर्ता रोजेज पेरियागो ने कहा लातीन अमेरिका और कैरिबियाइ क्षेत्र ने एमडीजी पूरा करने में खास तौर पर शिशु मृत्यु, भूख और गरीबी उन्मूलन के क्षेत्रों में वास्तविक प्रगति की है।

संयुक्त राष्ट्र लातीन अमेरिका एवं कैरिबियाई क्षेत्र आर्थिक आयोग (ईसीएलएसी) की कार्यकारी सचिव एलिसिया बारसेना ने कहा इस क्षेत्र में अब भी 19 करोड़ गरीब लोग हैं, जिनमें से सात करोड़ बहुत ही गरीब हैं।

बारसेना ने आगाह किया कि 2007 के मध्य से शुरू हुई वैश्विक आर्थिक मंदी के चलते एक करोड़ 60 लाख लोग अत्यंत गरीबी में जाने के लिए बाध्य हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि एक करोड़ 60 लाख लोगों को अत्यंत गरीबी की तरफ धकेलने वाली इस प्रक्रिया के लिए मुख्य रूप से आय में गिरावट निर्यातों में वृद्धि की रफ्तार में आ रही सुस्ती और विनिर्माण निर्यात के निम्न मूल्य जिम्मेदार हैं।

संयुक्त कार्रवाई के तहत संयुक्त राष्ट्र एजेंसियाँ खाद्य पदार्थों के उच्च मूल्यों और अन्य बाहरी कारकों के भूख गरीबी और विषमता पर प्रभाव का आकलन करेंगी। इसके लिए साझे आँकड़े और साझे सूचकांकों का उपयोग किया जाएगा।
और भी
कैलीफोर्निया में ट्रांस वसा पर प्रतिबंध
बांग्लादेश ने की बेंगलुरु विस्फोटों की निंदा
पाक में तालिबान खेल रहा है पंथ कार्ड
अमेरिका सहयोगियों की बात सुने-ओबामा
सोलह साल की लड़की, सात डकैति‍याँ
दलाई लामा ने मैक्केन से मुलाकात की