मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बांग्लादेश ने की बेंगलुरु विस्फोटों की निंदा  Search similar articles
बांग्लादेश ने बेंगलुरु में हुए विस्फोटों की शनिवार को कठोर शब्दों में निंदा करते हुए इसे बुद्धिहीन आतंकवादी कृत्य करार दिया।

अंतरिम सरकार में विदेश सलाहकार इफ्तेखार अहमद चौधरी ने कहा हम बम विस्फोटों की कड़ी निंदा करते हैं। ये बुद्धिहीन आतंकवाद के कारण उठाया गया कदम है और ऐसे अपराधों के नतीजों का कभी कोई लाभ नहीं मिलता।

उन्होंने कहा हमारी सहानुभूति मृतकों के परिवारों भारत सरकार और वहाँ की जनता के साथ है। बेंगलुरु में शुक्रवार को हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में दो लोगों की मौत हो गई थी और 12 घायल हो गए थे।
और भी
पाक में तालिबान खेल रहा है पंथ कार्ड
अमेरिका सहयोगियों की बात सुने-ओबामा
सोलह साल की लड़की, सात डकैति‍याँ
दलाई लामा ने मैक्केन से मुलाकात की
जोली-पिट के घर में पापाराजी घुसे
स्विस सेना प्रमुख पर भारी पड़ी प्रेमिका