मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पाक में तालिबान खेल रहा है पंथ कार्ड  Search similar articles
तालिबान उग्रवादी अब पाकिस्तान के कबाइली इलाके में सुन्नी मुस्लिमों को साथ लेते हुए शियाओं को घेर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तालिबान उग्रवादी अफगानिस्तान में अमेरिकानीत बलों के हमले के मद्देनजर अशांत इलाके में अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए यह कदम उठा रहे हैं।

'न्यूयॉर्क टाइम्स' के अनुसार तालिबान ने पाकिस्तान की कबाइली पट्टी पर नियंत्रण कर लिया है और अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों पर हमले के लिए नई जमीन तलाश रहा है। अखबार के अनुसार पाराचिनार कबाइली इलाके में बसे शियाओं के विरोध में उग्रवादियों ने सुन्नी मुस्लिमों का समर्थन लिया है।

रिपोर्ट के अनुसार पाराचिनार के हजारों शिया विस्थापितों ने पेशावर में रिश्तेदारों के घर और होटलों में शरण ली है। अखबार ने पिछले महीने लिखा था कि घेरेबंदी को तोड़ने के लिए भेजे गए पाकिस्तानी सरकार के खाद्य पदार्थों और दवाओं से लदे सहायता काफिले पर तालिबान ने पीर कयूम में हमला किया था।

अखबार ने सरकारी अधिकारी व शियाओं के हवाले से लिखा था करीब 22 वाहनों को जला दिया गया और 12 चालकों को मार दिया गया।
और भी
अमेरिका सहयोगियों की बात सुने-ओबामा
सोलह साल की लड़की, सात डकैति‍याँ
दलाई लामा ने मैक्केन से मुलाकात की
जोली-पिट के घर में पापाराजी घुसे
स्विस सेना प्रमुख पर भारी पड़ी प्रेमिका
सूडान में भारतीय तेल कर्मचारी रिहा