अमेरिका में राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार जॉन मैक्केन ने तिब्बत के धार्मिक नेता दलाई लामा से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मैक्केन ने चीन से तिब्बत के मामले में मानवाधिवारों का सम्मान करने और तिब्बती कैदियों को रिहा करने का अनुरोध किया है।
मैक्केन ने बताया कि वह चीन से दलाई लामा के प्रतिनिधियों से बातचीत की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और तिब्बती लोगों के कल्याण की दिशा में आगे आने का आग्रह करते हैं। उन्होंने कहा कि चीन को जेल में बंद आंदोलनकारी तिब्बतियों को रिहा करना चाहिए और तिब्बत की विधिसम्मत स्वायत्तता के बारे में बातचीत को आगे बढ़ाना चाहिए।
दलाई लामा ने बताया कि मैक्केन ने चीन में मानवाधिकारों, लोकतंत्र और पर्यावरण संकट को लेकर उचित एवं गंभीर चिंता प्रकट की है। उन्होंने चीन द्वारा मेक्केन के अनुरोध को मानते हुए इस दिशा में सार्थक पहल किए जाने की भी उम्मीद जाहिर की।
|