मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जोली-पिट के घर में पापाराजी घुसे  Search similar articles
फ्रांस पुलिस ने कहा है कि भेष बदलकर आए पापाराजी एंजेलिना जोली और ब्रेड पिट के निवास में प्रवेश करने में कामयाब रहे और उन्होंने दोनों ॉलीवुड अदाकारों के सुरक्षाकर्मियों से लड़ाई की।

पुलिस की प्रवक्ता कैप्टन ओलिविया पाउपोट ने कहा कि दोनों छायाकारों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए दूसरे तरह के परिधान पहने हुए थे। जोली और पिट के घर मिरावल एस्टेट में हुई लड़ाई के बाद पुलिस ने छायाकारों सहित दो सुरक्षाकर्मियों को पूछताछ के लिए बुलाया है।

ओलिविया ने कहा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और चोट पहुँचाने का आरोप लगाते हुए कानूनी शिकायत दर्ज कराई है। गत एक जुलाई को जुड़वाँ बच्चे नोक्स लियोन और विविएन मर्केलाइन को नाइस में जन्म देने के बाद जोली गत सप्ताहांत ही अपने घर लौटी है।

ओलिविया ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि पापाराजी कितनी देर वहाँ मौजूद रहे। उन्होंने कहा कोई भी कल्पना कर सकता है कि अगर आप अपने बगीचे में किसी को आपकी तस्वीर लेते पाएँगे तो आप उससे विन्रमता से नहीं पेश आएँगे।
और भी
स्विस सेना प्रमुख पर भारी पड़ी प्रेमिका
सूडान में भारतीय तेल कर्मचारी रिहा
ईरान सुविधाओं को स्वीकार करे-ओबामा
आतंकवाद पर सरकार के साथ-मुशर्रफ
फिर अधर में लटकी डब्ल्यूटीओ वार्ता
हैरी पॉटर की लेखिका सबसे धनी सेलिब्रिटी