अपनी पूर्व प्रेमिका के साथ कथित तौर पर खराब बर्ताव करना स्विस सेना के प्रमुख रोनाल्ड नेफ बहुत महँगा पड़ा। स्विटजरलैंड सरकार द्वारा इस वजह से उन्हें सेना से निलंबित कर दिया गया।
स्विस सरकार की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया है कि नेफ के इस्तीफे पर विचार किया जा रहा है और यह मुद्दा अगले सत्र के लिए विचाराधीन है। सरकार का अगला सत्र 20 अगस्त से है। नेफ ने स्वीकार किया है कि जब वह अपनी प्रेमिका से अलग हुए तब कुछ गलतियाँ हुई थी।
स्विस के मीडिया ने रक्षामंत्री सेम्युअल स्केमिड द्वारा जून 2007 में नेफ की नियुक्ति किए जाने की भी आलोचना की है, क्योंकि नेफ के खिलाफ शिकायत पहले से ही दर्ज थी।
|