अमेरिका ने काबुल में भारतीय दूतावास पर हुए आतंकवादी हमले को दुखद घटना बताते हुए कहा है कि चरमपंथी ताकतें इस क्षेत्र में अस्थिरता फैलाना चाहती हैं, ताकि वे इस स्थिति का फायदा उठा सकें।
विदेश विभाग के कार्यवाहक प्रवक्ता गोंजालो गलेगोस ने कहा कि अफगानिस्तान से चरमपंथी ताकतों को समूल नष्ट करने के लिए अमेरिका वहाँ की सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है, जिससे शांतिपूर्ण माहौल तैयार हो सके और लोग विकास के पथ पर आगे बढें।
उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को भारतीय दूतावास पर हुए कार बम आतंकवादी हमले में कम से कम 41 लोग मारे गए और 141 घायल हुए।
गलेगोस ने साथ ही कहा कि साझा दुश्मन से लड़ने के लिए अमेरिका लगातार पाकिस्तान सरकार के साथ भी मिलकर काम कर रहा है।
|