मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अमेरिका देता है ईरान को सिगरेट, अंतर्वस्त्र  Search similar articles
राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के कार्यकाल के दौरान अमेरिका ने ईरान को महिलाओं के अंतर्वस्त्र, बैलों का वीर्य, सौंदर्य सामग्री और संभावित रुप से हथियार भी भेजे, जबकि बुश ने ईरान पर परमाणु आकांक्षाओं और आतंकवादियों को मदद करने का आरोप लगाया।

अमेरिका ने ईरान को सबसे ज्यादा सिगरेटों का आयात किया। बुश के शासन में कम से कम 15 करोड़ 80 लाख अमेरिकी डॉलर की सिगरेटों का निर्यात ईरान को हुआ।

बुश के शासन में ईरान को आश्चर्यजनक रूप से फर के कपड़े, मूर्तियाँ, परफ्यूम और संगीत वाद्ययंत्र भी भेजे गए। अमेरिकी सरकार के 7 सालों के व्यापारिक आँकड़ों का विश्लेषण इस संवाद समिति ने किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक सामान भेजने में कैलीफोर्निया, फ्लोरिडा, जार्जिया, लुसियाना, मिशीगन, मिसीसिपी, न्यूजर्सी, उत्तरी कैरोलीना, ओहियो और विस्कोंसिन आदि प्रांत हैं।

अमेरिका द्वारा ईरान के प्रति कड़ा रुख बढ़ने के बावजूद भी ईरान में अमेरिकी व्यापार बढ़ा है। ईरान को कृषि उत्पाद दवाइयाँ और कुछ अन्य किस्म के सामान भी बेचे जाते हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोंजालो गैलीगोस के अनुसार मैं समझता हूँ कि इन वस्तुओं का निर्यात बढ़ा है। हम जानना और समझना चाहते हैं कि अमेरिकी सरकार और अमेरिकी जनता ईरान के साथ दोस्ती बढ़ाना चाहती है। विश्व अर्थव्यवस्था में उनके साथ काम करना चाहती है।
और भी
परामणु करार से दोनों देशों को फायदा
सरकार के पास आवश्यक बहुमत है-कमलनाथ
भारत-अमेरि‍का रिश्ते बेहतर दौर में-मनमोहन
मनमोहन चीनी राष्ट्रप‍ति से मिले
आसान नहीं है एटमी करार की राह
भारतीय दूतावास पर हमले की निंदा