मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सरकार के पास आवश्यक बहुमत है-कमलनाथ  Search similar articles
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कमलनाथ ने कहा है कि संसद में किसी भी अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने के लिए सरकार के पास आवश्यक बहुमत है।

कमलनाथ ने मंगलवार को एक पुरस्कार समारोह के दौरान कहा कि निसंदेह हमारे पास बहुमत है। सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिर जाएगा।

उल्लेखनीय है कि वामपंथी दलों ने अमेरि‍का के साथ असैन्य परमाणु करार का विरोध करते हुए मंगलवार को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार से समर्थन वापस ले लिया। साथ ही उन्होंने कहा कि वे संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर सरकार के खिलाफ वोट देंगे।

कमलनाथ ने कहा कि मैं नहीं सोचता हूँ कि देश का राजनीतिक परिदृश्य किसी भी तरह अस्थिर है। भारत की अर्थव्यवस्था स्थिर है और आर्थिक सुधार जारी रहेंगे।
और भी
भारत-अमेरि‍का रिश्ते बेहतर दौर में-मनमोहन
मनमोहन चीनी राष्ट्रप‍ति से मिले
आसान नहीं है एटमी करार की राह
भारतीय दूतावास पर हमले की निंदा
एटमी करार पर अमेरिका की चेतावनी
करार से जुड़ सकती है सीटीबीटी-टालबोट