मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आसान नहीं है एटमी करार की राह  Search similar articles
परमाणु करार की दिशा में बढ़ने के लिए भारत भले ही तैयार हो रहा हो लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के कार्यकाल में शायद इसे जरूरी मंजूरी नहीं मिल सके।

अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। उसके पहले अमेरिकी संसद का व्यस्त कार्यक्रम है और करार के लिए बहुत अधिक समय नहीं है।

बुश और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह तीन साल पहले करार की दिशा में सहमत हुए थे, लेकिन अब ऐसा लगता है कि सिंह और उनकी कांग्रेस पार्टी ने करार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए घरेलू राजनीतिक बाधाओं को दूर कर लिया है।
करार के लिए अभी बड़ी बाधाएँ आ सकती हैं। करार के तहत अमेरिका भारत को असैनिक परमाणु ऊर्जा और प्रौद्योगिकी उपलब्ध कराएगा।

भारत को पहले आईएईए से जरूरी मंजूरी हासिल करनी होगी। इस मुद्दे पर विचार के लिए आईएईए की इस महीने ही बैठक होनी है।

भारत ने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं और उसे इस दिशा में परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) से जरूरी मंजूरी लेनी होगी।
और भी
भारतीय दूतावास पर हमले की निंदा
एटमी करार पर अमेरिका की चेतावनी
करार से जुड़ सकती है सीटीबीटी-टालबोट
हिन्दू को मुस्लिम परंपरा से दफनाया!
नंगों की दौड़ में प्रिंस हैरी की प्रेमिका!
मोटी महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर का खतरा