मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
एटमी करार पर अमेरिका की चेतावनी  Search similar articles
अमेरिका के व्हाइट हाउस ने मंगलवार को चेताया कि राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के जनवरी में समाप्त होने जा रहे कार्यकाल में भारत तथा अमेरिका के बीच होने वाले ऐतिहासिक असैन्य परमाणु करार के अनुमोदन का समय तेजी से बीतता जा रहा है।

हिल रिसार्ट पर प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रस्तावित वार्ता की पूर्व संध्या पर अमेरिका के प्रवक्ता डाना पेरिनो ने कहा कि अमेरिकी कांग्रेस पर काम का काफी दबाव है और सीमित विधायी दिन बचे हैं।

करार को आगे बढ़ाने को लेकर प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह कुछ घोषणा करने वाले हैं, इस ओर ध्यान दिलाए जाने पर पेरिनो ने किसी भी टिप्पणी से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

पेरिनो ने कहा कि हम इस दिशा में अपनी ओर से मजबूत प्रतिबद्धता जारी कर चुके हैं और भारत की ओर से भी इस दिशा में राजनीतिक पार्टियों की ओर से इस मुददे पर काफी विचार किया जा रहा है। पेरिनो ने कहा हमें इस दिशा में देखना होगा कि वह असैन्य परमाणु करार की दिशा में भारत के लिए क्या करने वाले हैं।
और भी
करार से जुड़ सकती है सीटीबीटी-टालबोट
नंगों की दौड़ में प्रिंस हैरी की प्रेमिका!
मोटी महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर का खतरा
लंदनवासी झूमे 'ओम शांति ओम' पर
भारतीय छात्रों ने जीती प्रतियोगिता
अधेड़ों को स्मृतिलोप का अधिक खतरा