मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हिन्दू को मुस्लिम परंपरा से दफनाया!  Search similar articles
मलेशिया में भारतीय मूल के एक हिंदू को मुस्लिम प्रथा के अनुसार दफनाया गया।

खबरों के अनुसार इस व्यक्ति ने धर्म परिवर्तन करके इस्लाम अपना लिया था और उसके परिवार द्वारा शव सौंपने के आवेदन को पेनांग स्टेट उच्च न्यायालय ने निरस्त कर दिया।

उच्च न्यायालय के जज बलिया यूसुफ वाही ने व्यवस्था दी कि मृतक एलंगेश्वरन बेनेडिक्ट के परिवार के आवेदन में कोई भी कारण नहीं है, जिसने उसका अंतिम संस्कार हिंदू रिवाजों से करने का दावा किया था।

स्थानीय अखबारों में प्रकाशित खबरों के अनुसार वकील करपालसिंह ने कहा कि उन्होंने एलंगेश्वरन के परिवार के हवाले से अपील का नोटिस दर्ज किया था।

एलंगेश्वरन का शव सोमवार रात दफनाया गया। शव पर अधिकार को लेकर उठे विवाद में एक नया मोड़ आ गया जब इस्लामिक शरीया अदालत ने पिछले सप्‍ताह मृतक को मुस्लिम बताया था। इसके बाद भी मृतक का परिवार इस मामले में उच्च न्यायालय के फैसले का इंतजार कर रहा था।
और भी
नंगों की दौड़ में प्रिंस हैरी की प्रेमिका!
मोटी महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर का खतरा
लंदनवासी झूमे 'ओम शांति ओम' पर
भारतीय छात्रों ने जीती प्रतियोगिता
अधेड़ों को स्मृतिलोप का अधिक खतरा
तसलीमा को मिलेगी पेरिस की नागरिकता