मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नंगों की दौड़ में प्रिंस हैरी की प्रेमिका!  Search similar articles
ब्रिटेन के प्रिंस हैरी की प्रेमिका चेल्सी डेवी दक्षिण अफ्रीका के डरबन में नग्न पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में भद्दे तरीके से हँसती हुई पाई गई हैं। यह दौड़ यहाँ हर साल डरबन की जुलाई मीटिंग के दौरान होती है जो यहाँ एक पारंपरिक समारोह की तरह मनाया जाता है।

ब्रिटिश अखबार 'द सन' के अनुसार इस दौड़ को देखने के लिए डरबन में एक लाख लोग और उपस्थित थे लेकिन इन लोगों के बीच ब्रिटेन में जाना-पहचाना यह चेहरा भी था। अखबार के अनुसार जिम्बावे में जन्मी डेवी पहले भी अपनी हरकतों के कारण सुर्खियों में रही हैं लेकिन वहाँ नग्न तरीके से दौड़ते पुरुषों को देख वे भद्दे तरीके से हँस रही थीं।

अखबार के मुताबिक चेल्सी अपने दोस्तों के साथ तीन सप्ताह से डरबन में हैं जबकि उनके बॉयफ्रेंड हैरी एड्स से जूझते अनाथ बच्चों के लिए लिसोथो में एक स्कूल बनवाने में मदद कर रहे हैं।

चेल्सी के एक दोस्त ने बताया कि डरबन में चेल्सी हैरी को मिस कर रही हैं लेकिन इसके बावजूद वे वहाँ काफी व्यस्त हैं। दोस्त के अनुसार डरबन में हर साल होने वाले इस समारोह में नग्न पुरुषों की दौड़ के अलावा और भी कई आयोजन होते हैं लेकिन महिलाओं को इस दौड़ में विशेष रूप से दिलचस्पी होती है। उसने बताया कि हैरी की लिसोथो में काम निबटाने के बाद चेल्सी के साथ वोत्सवाना की सफारी पर जाने की योजना है।
और भी
मोटी महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर का खतरा
लंदनवासी झूमे 'ओम शांति ओम' पर
भारतीय छात्रों ने जीती प्रतियोगिता
अधेड़ों को स्मृतिलोप का अधिक खतरा
तसलीमा को मिलेगी पेरिस की नागरिकता
लालू यादव वेबसाइट यूट्यूब पर लोकप्रिय