मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मोटी महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर का खतरा  Search similar articles
यदि आप महिला हैं और सामान्य से अधिक वजनी हैं या फिर आप टाइप 2 मधुमेह के लक्षणों से ग्रसित हैं तो आपको अन्य के मुकाबले ब्रेस्ट कैंसर के अत्यधिक बिगड़े स्वरूप का ज्यादा खतरा है।

एक अध्ययन में पाया गया कि सामान्य से अधिक वजनी इंसुलिन समस्या या ब्लड शुगर से पीड़ित महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर के बिगड़े हुए स्वरूप का 50 प्रतिशत अधिक खतरा रहता है।

यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबोर्न उमीया यूनिवर्सिटी स्वीडन तथा जर्मन कैंसर रिसर्च सेंटर के डॉक्टरों के समूह द्वारा किए गए अध्ययन में 60 हजार महिलाओं को शामिल किया गया।

अनुसंधानकर्ताओं ने स्वीडन की महिलाओं को 1985 और 2005 के बीच अपने अध्ययन में शामिल किया। जिस समय इन महिलाओं को अनुसंधान में शामिल किया गया, उस समय उन्हें कैंसर का कोई लक्षण नहीं था।

महिलाओं के मोटापे और मधुमेह के खतरों से संबंधित रक्त ग्लूकोज इंसुलिन स्तर और अन्य हार्मोन संबंधी जाँच परीक्षण किए गए।

बाद में इनमें से उन 600 महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर पाया गया जिनमें शुरुआत में मधुमेह के लक्षण दिखे थे, जो महिलाएँ इंसुलिन रोधी थीं या सामान्य से अधिक मोटी थीं उनमें ब्रेस्ट कैंसर के पहले चरण के आसार कम थे, लेकिन उन्हें इस बीमारी के दूसरे से लेकर चौथे चरण तक का अधिक खतरा था।
और भी
लंदनवासी झूमे 'ओम शांति ओम' पर
भारतीय छात्रों ने जीती प्रतियोगिता
अधेड़ों को स्मृतिलोप का अधिक खतरा
तसलीमा को मिलेगी पेरिस की नागरिकता
लालू यादव वेबसाइट यूट्यूब पर लोकप्रिय
अमेरिकी महिला को चार साल की कैद