सबसे अधिक संख्या में लोगों का बॉलीवुड डांसिंग का विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए शहर के ट्रेफलगर स्क्वायर में 200 से अधिक लोग एक साथ हिन्दी गाने की धुन पर झूमे। शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'ओम शांति ओम' के लोकप्रिय शीर्षक गीत पर सभी उम्र और पृष्ठभूमि के 212 लोगों ने एक साथ 5 मिनट तक लगातार डांस किया।
गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने की चाहत के चलते खराब मौसम के बावजूद डांसरों ने यह कारनामा कर दिखाया। इसके आयोजक स्ट्रिक्टली कम डांसिंग के इरिन बोग ने कहा कि युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए हमने कई विश्व रिकॉर्ड तोड़े हैं। आयोजकों ने स्वीकार किया कि खराब मौसम के कारण अनेक लोग नहीं आ सके। पिछले साल की तुलना में इस बार संख्या कम रही है।
|