मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
प्रवक्ता बनी शोभराज की प्रेमिका  Search similar articles
नेपाल की जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे 64 वर्ष के अंतरराष्ट्रीय अपराधी चार्ल्स शोभराज की 20 साल की प्रेमिका का कहना है कि मीडिया ने उसके प्रेमी की छवि बिगाड़ी है।

शोभराज की नवीनतम प्रेमिका निहीता विश्वास का कहना है कि उसका 64 वर्षीय प्रेमी एक ऐसा शख्स है, जो दूसरों का बहुत ख्याल रखता है।

मीडिया ने शोभराज के बारे में हमेशा गलत बातों को तरजीह दी। शोभराज प्रकरण से कॉलेज की यह छात्रा एकदम से भारतीय उपमहाद्वीप में मीडिया की नजरों में चढ़ गई है।

काठमांडू के केंद्रीय कारागार में निहीता की नजरें शोभराज से टकराई और निहीता मानों शोभराज पर फिदा हो गई। शोभराज को उस वक्त एक दुभाषिए की जरूरत थी और निहीता के रूप में दुभाषिए के साथ साथ उसे एक प्रवक्ता प्रेमिका भी मिल गई।
और भी
सऊदी में भारतीय पेशेवरों की माँग
16 हजार पाउंड में बिका रानी का खत
भारतीयों को लुभा रहा है ब्रिटेन
इसराइली राष्ट्रपति ने चखे भारतीय व्यंजन
अमेरिकी बंधक किथ से मिलने पहुँची मेदिना
वरिष्ठ पत्रकार चार्ल्स व्हीलर का निधन