मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
16 हजार पाउंड में बिका रानी का खत  Search similar articles
एसेक्स के कोलचेस्टर में हुई एक नीलामी में ब्रिटेन की क्वीन मदर महारानी एलिजाबेथ के हाथ से लिखे गए एक संदेश की बोली 16 हजार पाउंड में लगी। इस पत्र में क्वीन ने बाहर भोजन के साथ डबोनेट (मादक पदार्थ) और जिन की भी माँग की थी।

यह संदेश शनिवार को नीलाम हुए शाही पत्रों में आकर्षण का केंद्र था। महारानी के प्रिय कर्मचारी रहे विलियम टैलोन ने इनकी नीलामी की।

क्वीन मदर ने टैलोन को पत्र में लिखा था-मैं सोचती हूँ कि मैं आज सुबह डबोनेट और जिन की दो छोटी बोतलें लूँगी। आज खूबसूरत दिन है। क्या हम पेड़ के नीचे बैठकर दोपहर का भोजन कर सकते हैं।

राजकुमारी डायना के लिखे आठ पत्र 20 हजार पाउंड में बिके। 28 जून 1982 को एक हस्तलिखित पत्र में डायना ने टैलोन को प्रिंस विलियम के जन्म के बाद उपहार देने के लिए धन्यवाद दिया था। यह पत्र पाँच हजार पाउंड में बिका था।
और भी
भारतीयों को लुभा रहा है ब्रिटेन
इसराइली राष्ट्रपति ने चखे भारतीय व्यंजन
अमेरिकी बंधक किथ से मिलने पहुँची मेदिना
वरिष्ठ पत्रकार चार्ल्स व्हीलर का निधन
सिद्धू की पत्नी विशाक्त भोजन का शिकार
कार दुर्घटना में टिमोथी गंभीर रूप से घायल