मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
तेजी से सिकुड़ रहा है बुध  Search similar articles
नासा के वैज्ञानिकों का खुलासा
वैज्ञानिकों ने हाल में मिले आँकड़ों के आधार पर घोषणा की है कि बुध ग्रह की सतह का आकार वहाँ सक्रिय ज्वालामुखी तय करते हैं और इस ग्रह का चुंबकीय क्षेत्र पिघली हुई सतह से बनता है। समय के साथ धीरे-धीरे कम होती ग्रह की सतह अब बेहद तेज रफ्तार से सिकुड़ती जा रही है।

अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मैसेंजर अंतरिक्ष यान से मिले आँकड़ों के आधार पर वैज्ञानिकों ने यह घोषणा की है। इससे पहले ऐसा माना जाता था कि बुध ग्रह की सतह का आकार बाहरी तत्व तय करते हैं, लेकिन इस ग्रह के नजदीक से गुजरे अंतरिक्ष यान से मिले ताजा आँकड़ों के आधार पर वैज्ञानिकों ने कहा है कि यह आकार वहाँ मौजूद सक्रिय ज्वालामुखी तय करते हैं।

पृथ्वी से 770 लाख किलोमीटर दूर स्थित सूर्य के ताप में तपते इस ग्रह की सतह के रासायनिक संगठन के बारे में भी पहली बार वैज्ञानिकों को जानकारी मिली है।

अंतरिक्ष यान मैसेंजर ने बुध ग्रह के पतले वातावरण की संरचना की जाँच की ग्रह के निकट आवेशयुक्त कणों या आयनों के नमूने लिए और प्रेक्षण तथा ग्रह की सतह पर मौजूद पदार्थों के बारे में नए संबंधों का प्रदर्शन किया।
और भी
वियाग्रा का काम करता है तरबूज
महँगा पड़ा पटरी पर इश्क फरमाना
पाकिस्तान को दोगुनी मदद देगा ब्रिटेन
म्यांमार में नौका डूबी, 38 की मौत
पाकिस्तान के लिए ब्रिटिश सहायता बढ़ी
अमेरि‍का में मंदी के नए संकेत