मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
वियाग्रा का काम करता है तरबूज  Search similar articles
यदि आप अपने सेक्स जीवन को वियाग्रा के साथ सुहाना बनाने की सोचते हैं तो आपको अब यह नीली गोली खाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ठंडा तरबूज भी आपकी इस इच्छा को पूरी करने की क्षमता रखता है।

टेक्सास के एक भारतीय अमेरिकी वैज्ञानिक के अनुसार तरबूज में एक ऐसा तत्व होता है जो शरीर की रक्त वाहिकाओं में वियाग्रा जैसे प्रभाव पैदा कर देता है और यह आदमी की काम वासना को भी बढ़ा देता है।

टेक्सास स्थित फ्रूट एंड वेजीटेबल इंप्रूवमेंट सेंटर के निदेशक डॉ. भीमू पाटिल ने अपने अनुसंधान में पाया है कि तरबूज के गूदे और छिलके में सिट्रुलिन नाम का तत्व पाया जाता है, जो व्यक्ति की रक्त वाहिकाओं में वियाग्रा जैसा असर पैदा कर देता है।

जब तरबूज अधिक मात्रा में खाया जाता है तो सिट्रुलिन शरीर में मौजूद एंजायमों के साथ क्रिया करता है। इसके बाद यह एर्जीनिन नाम के अमीनो एसिड में परिवर्तित हो जाता है। इसे दिल रक्त प्रवाह और यहाँ तक कि रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए भी लाभकारी माना जाता है।

पाटिल ने कहा हमने तरबूज पर जितना अधिक अध्ययन किया उतना ही अधिक हमें यह पता चला कि किस तरह यह फल शरीर को प्राकृतिक मजबूती देता है।

उन्होंने कहा हमें हमेशा से यही पता था कि तरबूज अच्छा है, लेकिन हर अध्ययन के साथ इसके लाभों की सूची लंबी हो जाती है। सिट्रुलिन एर्जीनिन के बीच के संबंध उनके लिए भी लाभकारी हो सकते हैं, जो मोटापे या टाइप 2 के मधुमेह रोग के शिकार हैं।

पाटिल ने कहा एर्जीनिन नाइट्रिक ऑक्साइड को बढ़ा देता है, जिससे रक्त वाहिकाओं पर उसी तरह का असर पड़ता है जैसा वियाग्रा का। जब व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक समस्याओं के चलते नपुंसकता हो तो नाइट्रिक ऑक्साइड की अतिरिक्त मात्रा उन लोगों की मदद कर सकती है, जिन्हें अधिक रक्त प्रवाह की आवश्यकता हो।

एंजिना उच्च रक्तचाप और अन्य हृदय संबंधी समस्याओं के उपचार में भी इससे मदद मिलती है।

पाटिल ने कहा तरबूज को वियाग्रा की तरह किसी खास अंग के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए, लेकिन यह रक्त वाहिकाओं को राहत देने का एक बढ़िया तरीका है, जिसमें न दवाएं हैं और न ही दवाओं को दुष्प्रभाव।

तरबूज के लाभ सिर्फ यही नहीं हैं, बल्कि इससे बनने वाला तत्व अर्जीनिन, अमोनिया और अन्य घातक पदार्थों को हमारे शरीर से बाहर निकाल कर मूत्र चक्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

तरबूज में लगभग 92 प्रतिशत पानी होता है, जबकि इसमें आठ प्रतिशत लाइकोपीन होता है, जो दिल प्रोस्टेट और त्वचा संबंधी समस्याओं के उपचार में सहायक होता है।
और भी
महँगा पड़ा पटरी पर इश्क फरमाना
पाकिस्तान को दोगुनी मदद देगा ब्रिटेन
म्यांमार में नौका डूबी, 38 की मौत
पाकिस्तान के लिए ब्रिटिश सहायता बढ़ी
अमेरि‍का में मंदी के नए संकेत
ओलिंपिक समारोह में शामिल होंगे बुश