रूस में नोवोसिबिर्स्क के साइबेरियन शहर में रेलवे पटरी पर रोमांस कर रही एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। प्रेमी युगल एक-दूसरे को किस कर रहे थे। महिला को ट्रेन ने रौंद दिया, जबकि उसका प्रेमी घायल हो गया।
ट्रेन के चालक ने एक दूसरे को किस कर रहे प्रेमी युगल को पटरी से हटाने के लिए सीटी बजाई, लेकिन समानांतर पटरी से गुजर रही एक ट्रेन के शोर की वजह से 27 वर्षीय महिला और उसका 30 वर्षीय प्रेमी इसे नहीं सुन पाए।
महिला ने अंतिम समय में ट्रेन को नजदीक आते देखा और अपने प्रेमी को पटरी से दूर धकेल दिया। आरआईए नोवोस्टी के मुताबिक उसके पास खुद वहाँ से भागने के लिए समय नहीं था और उसकी तत्काल मौत हो गई, जबकि उसके प्रेमी को पैर में चोट आई है। पुलिस ने एक बयान में बताया प्रेमी युगल एक-दूसरे को किस करने में इतने मशगूल थे कि वे एक प्रत्यदर्शी और नजदीकी रेलवे क्रासिंग के परिचारक द्वारा दी गई चेतावनी भी नहीं सुन पाए। |