म्यांमार के तूफ्ना प्रभावित इरावदी डेल्टा इलाके में एक नौका के डूबने से 38 यात्री मारे गए हैं।
सरकारी अखबारों के अनुसार मंगलवार को यावे नदी में हुई इस दुर्घटना में 44 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन 38 यात्री डूब गए।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इरावदी डेल्टा क्षेत्र में भयानक तूफ्ना से काफी नुकसान हुआ था।
|