मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पाकिस्तान के लिए ब्रिटिश सहायता बढ़ी  Search similar articles
ब्रिटेन ने पाकिस्तान को दी जाने वाली सहायता राशि बढ़ाकर दोगुनी कर दी है। सहायता राशि वहाँ कैसे खर्च की जाएगी इसके लिए ब्रिटेन नई रणनीति भी बना रहा है।

ब्रिटेन के अंतरराष्ट्रीय विकास मंत्री डगलस एलक्जेंडर इस समय इस्लामाबाद में हैं। वहाँ उन्होंने घोषणा की है कि अगले 5 सालों में पाकिस्तान को दी जाने वाली सहायता राशि बढ़ाकर दोगुनी कर दी जाएगी।

पाकिस्तान के लिए बढ़ी हुई राशि 48 करोड़ डॉलर हो जाएगी। ब्रिटेन ने यह कदम पाकिस्तान में बढ़ते आतंकवाद को देखते हुए उठाया है, जिससे ब्रिटेन चिंतित है।

ब्रिटेन से इतनी अधिक सहायता पाने वाला पाकिस्तान अब दुनिया का दूसरा देश बन गया है। सहायता राशि बढ़ाने का उद्देश्य पाकिस्तान से गरीबी मिटाना और वहाँ की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना है।

अफगानिस्तान से लगी कबाइली इलाके में इसे पहली बार खर्च किया जाएगा। इन इलाकों को अल कायदा और तालिबान से जुडे़ चरमपंथियों के प्रभाव वाला इलाका माना जाता है।

इसमें पहली शिक्षा पर जोर दिया गया है, जिसका स्पष्ट उद्देश्य वहाँ के कुछ मदरसों और स्कूलों में दी जा रही उग्र इस्लाम की शिक्षा का मुकाबला करना है।

इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि इन कबाईली इलाकों में सहायता राशि कैसे खर्च की जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि ब्रिटेन के किसी भी विकास कार्यक्रम को इन इलाकों में परेशानियों का सामना करना पडे़गा।

ये कबाइली इलाका कार्यकर्ताओं के लिए खतरनाक है, विशेषकर पश्चिम से जुडे़ कार्यकर्ताओं के लिए क्योंकि कबाइली लोग मानते हैं कि नाटो और अमेरि‍का ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर रखा है। इन इलाकों मे संदिग्ध चरमपंथि‍यों पर अमेरि‍की सेना के हवाई हमलों से इस तरह के विरोध बढ़ा है।
और भी
अमेरि‍का में मंदी के नए संकेत
ओलिंपिक समारोह में शामिल होंगे बुश
गर्भवती पुरुष ने दिया पुत्री को जन्म
पाक प्रधानमंत्री गिलानी अमेरिका जाएँगे
गुलामी से मुक्त हुई 17 महिलाएँ
रूस अगले वर्ष देगा पनडुब्बी