मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अमेरि‍का में मंदी के नए संकेत  Search similar articles
अमेरि‍का में बेरोजगारी और महँगाई के आँकड़ों से उभरी चिंता की लकीरें और अब गहरी हो गई हैं। तीन अग्रणी कार कंपनियों की बिक्री में भारी गिरावट आई है।

अमेरि‍की उपभोक्ता कार से लेकर कॉफी तक के अपने खर्चों में भारी कटौती कर रहे हैं।

अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अमेरि‍का में कॉफी हाउस की श्रृंखला चलाने वाली कंपनी स्टारबक्स 600 आउटलेट बंद करने जा रही है। इस फैसले से लगभग 12 हजार लोग बेरोजगार हो जाएँगे।

हालाँकि कर्मचारियों को भरोसा दिलाया गया है कि कंपनी उनके लिए नई नौकरी ढूँढने में मदद करेगी।

जनरल मोटर्स के कारों की बिक्री जून माह में 18 फीसदी घटी है जबकि फोर्ड और क्राइजलर का धंधा इससे कहीं अधिक मंदा हुआ है।

क्राइजलर के कारों की बिक्री 36 फीसदी घटी है। इसी अवधि में फोर्ड कारें 28 फीसदी कम बिकी कम हुई।

पिछले कुछ वर्षों में अमेरि‍की अर्थव्यवस्था में ऐसी सुस्ती कभी नहीं देखी गई थी। पहले सब प्राइम संकट की मार पड़ी फिर महँगाई पर काबू पाने के लिए फेडरल रिजर्व इस वर्ष बार ब्याज दर बढ़ा चुकी है।
और भी
ओलिंपिक समारोह में शामिल होंगे बुश
गर्भवती पुरुष ने दिया पुत्री को जन्म
पाक प्रधानमंत्री गिलानी अमेरिका जाएँगे
गुलामी से मुक्त हुई 17 महिलाएँ
रूस अगले वर्ष देगा पनडुब्बी
शरीफ के लिए मेरे दरवाजे खुले हैं