मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ओलिंपिक समारोह में शामिल होंगे बुश  Search similar articles
मानवाधिकार कार्यकर्ताओं द्वारा बीजिंग ओलिंपिक का बहिष्कार करने की अपील के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश 8 अगस्त को होने वाले ओलिंपिक के उद्‍घाटन समारोह में भाग लेंगे।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव डाना पेरिनो ने बताया कि फिलहाल राष्ट्रपति का कार्यक्रम घोषित करना तो संभव नहीं, पर यह तय है कि वे ओलिंपिक में भाग लेने जा रहे हैं। उनके दौरे में बीजिंग ओलिंपिक का उद्‍घाटन समारोह भी शामिल हो सकता है।

पेरिनो के अनुसार राष्ट्रपति पहले ही कह चुके हैं कि वे अपने खिलाड़ियों को समर्थन देने चीन जा रहे हैं। वे ओलिंपिक को खेल भावना वाली प्रतिस्पर्धा के रूप में देख रहे हैं।

पेरिनो ने बताया कि बुश इस सप्ताह राष्ट्रपति हू से मिलने वाले हैं। इस मुलाकात में वे मानवाधिकार और धार्मिक स्वतंत्रता के मुद्दों पर बात करेंगे।

बीजिंग ओलिंपिक समारोहों में बुश के भाग लेने की खबर से मानवाधिकार समूहों की त्यौरियाँ चढ़ी हुई हैं। गौरतलब है कि मध्य मार्च में मानवाधिकार समूहों ने चीनी अधिकारियों पर तिब्बत में हिंसा और अशांति फैलाने तथा राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने का आरोप लगाते हुए बुश से अपील की थी कि वे बीजिंग ओलिंपिक समारोहों में भाग न लें।

पेरिनो ने पहले कहा था कि बुश इस बात से खुश हैं कि चीन तिब्बत के धार्मिक गुरू दलाई लामा के प्रतिनिधियों से बात कर रहा है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की थी कि अंतत: दलाई लामा और चीन में वार्ता प्रारंभ हुई, बुश यही चाहते थे।

पेरिनो ने बताया कि बुश हर वार्ता में राष्ट्रपति हू से कहते हैं कि उन्हें दलाई लामा जैसे शांतिपूर्ण व्यक्ति के साथ अच्छे संबंध रखने चाहिए। उन्होंने कहा कि यह अच्छा होगा कि चीन थोड़ा खुले, अच्छे संबंधों की ओर ध्यान दे और मानवाधिकारों का बेहतर तरीके से पालन करे, जिससे लोगों का स्वतंत्रतापूर्ण जीवन सुनिश्चित हो सके।
और भी
गर्भवती पुरुष ने दिया पुत्री को जन्म
पाक प्रधानमंत्री गिलानी अमेरिका जाएँगे
गुलामी से मुक्त हुई 17 महिलाएँ
रूस 17 साल बाद देगा पनडुब्बी
शरीफ के लिए मेरे दरवाजे खुले हैं
जी-आठ सम्मेलन:जापान में हाई अलर्ट