मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
गर्भवती पुरुष ने दिया पुत्री को जन्म  Search similar articles
स्त्री के रूप में जन्म लेने वाले तथा शल्य चिकित्सा से लिंग परिवर्तन कराकर पुरुष बने एक व्यक्ति ने पुत्री को जन्म दिया है।

अमेरिकी मीडिया की खबरों के अनुसार थामस बिटी नामक उक्त व्यक्ति कानूनन एक पुरुष है, लेकिन अपनी छाती की शल्य चिकित्सा के दौरान उसने अपने स्त्री जनांनगों को बरकरार रखने का मन बनाया।

अप्रैल में इस व्यक्ति ने अपना गर्भ सार्वजनिक कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। 'एबीसी न्यूज' ने खबर दी है कि 34 वर्षीय इस व्यक्ति ने बेंड ओरगन अस्पताल में एक लड़की को जन्म दिया।

ओपरा विनफ्रे टॉक शो में अपनी गर्भावस्था पर चर्चा करने के बाद से ही दाढ़ी रखने वाले बिटी का नाम मीडिया में गर्भवती पुरुष के रूप में लोकप्रिय हो चुका था।

उक्त चैट शो में विनफ्रे के सवालों का जवाब देते हुए बिटी ने कहा था कि मेरा अनुभव नर या मादा की तरह नहीं है। मैं एक बच्चे को जन्म देना चाहता हूँ। उसने कहा था कि मुझे जैविक रूप से शिशु को जन्म देने का अधिकार है।

अमेरिका में समलैंगिकों की लोकप्रिय पत्रिका 'द एडवोकेट' में एक आलेख लेबर ऑफ लक में इस तरह की सार्वजनिक अभिव्यक्ति करने वाला वह पहला पुरुष है।
और भी
पाक प्रधानमंत्री गिलानी अमेरिका जाएँगे
गुलामी से मुक्त हुई 17 महिलाएँ
रूस 17 साल बाद देगा पनडुब्बी
शरीफ के लिए मेरे दरवाजे खुले हैं
जी-आठ सम्मेलन:जापान में हाई अलर्ट
जांबिया में राष्ट्रपति मवानावासा का निधन