मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
गुलामी से मुक्त हुई 17 महिलाएँ  Search similar articles
अरब के शाही परिवार की दासप्रथा की शिकार
बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में पुलिस ने एक होटल में कुछ भारतीय सहित 17 महिलाओं को एक अरब शाही परिवार के चंगुल से मुक्त कराया है। ये महिलाएँ कथित रूप से इस शाही परिवार की दासप्रथा की शिकार थी।

पुलिस एवं बेल्जियम के श्रम विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार शाम को छापा मारकर इन महिलाओं को मुक्त कराया। ये महिलाएँ फिलीपीन्स, मोरक्को, भारत, मिस्र, तुर्की, इराक और सीरिया की नागरिक हैं जो संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के एक शीर्ष व्यक्तित्व की विधवा की चाकरी में तैनात थी।

पुलिस एवं अधिकारियों ने बताया कि उन्हें इस बात का पूरा भरोसा हैं कि 17 महिलाएँ दासता के लिए रखी गई थी। उन्होंने बताया कि शाही परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। उन पर हालाँकि अभी कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं।
और भी
रूस 17 साल बाद देगा पनडुब्बी
शरीफ के लिए मेरे दरवाजे खुले हैं
जी-आठ सम्मेलन:जापान में हाई अलर्ट
जांबिया में राष्ट्रपति मवानावासा का निधन
दलित महिलाओं का संरा में कैटवॉक
कुरैशी करेंगे बान से मुलाकात