मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
शरीफ के लिए मेरे दरवाजे खुले हैं  Search similar articles
मुशर्रफ ने दिलाया अमेरिका को भरोसा
पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने लोकतंत्र के प्रति अपने समर्थन की बात दोहराते हुए कहा है कि इस बारे में बातचीत के लिए उनके दरवाजे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ सहित हर व्यक्ति के लिए खुले हैं।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक मुशर्रफ ने बुधवार को अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री रिचर्ड बाउचर से मुलाकात के दौरान यह बात कही।

मुशर्रफ ने उन्हें आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में पाकिस्तान के सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस बुराई को जड़ से मिटाने के लिए दोनों देशों को मिलकर काम करना जरूरी है।

बाउचर ने कहा मौजूदा हालात में पाकिस्तान के लिए मुशर्रफ समस्या नहीं हैं, बल्कि असली समस्या सुरक्षा, भोजन, ऊर्जा संकट और आत्मघाती हमले हैं।

मुशर्रफ ने इन समस्याओं से निपटने में सरकार को अपने पूरे सहयोग का विश्वास दिलाते हुए कहा कि वे किसी भी व्यक्ति से बातचीत के लिए तैयार हैं।
और भी
जी-आठ सम्मेलन:जापान में हाई अलर्ट
जांबिया में राष्ट्रपति मवानावासा का निधन
दलित महिलाओं का संरा में कैटवॉक
कुरैशी करेंगे बान से मुलाकात
दो हजार गिटार वादकों ने एक धुन बजाई
भारतीय छात्र को सिंगापुर में 16 साल की जेल