मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जी-आठ सम्मेलन:जापान में हाई अलर्ट  Search similar articles
7 से 9 जुलाई तक होने वाले जी-आठ सम्मेलन के लिए जापान सरकार ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। तीन दिवसीय आयोजन के मद्देनजर हाई अलर्ट घोषित किया गया है।

इस दौरान हवा में उड़ान भरते वायुसेना के दर्जनों टोही विमान, समुद्र में कड़ी नजर रखते नौसैनिक गश्ती जहाज और हजारों की संख्या में तैनात सुरक्षाबल निगरानी रखेंगे।

2005 में स्कॉटलैंड में आयोजित जी आठ सम्मेलन के मौके पर लंदन में मुस्लिम आतंकवादियों द्वारा परिवहन सेवा पर किए गए हमले के मद्देनजर इस बार सम्मेलन में सुरक्षा के पुख्ता इतंजाम किए जा रहे हैं।

जापान सरकार के आपदा प्रंबधन मामलों अधिकारी आत्सयूकी सासा ने बताया टोक्यो से 800 किलोमीटर दूर स्थित सम्मेलन स्थल विंडसर होटल के इर्द-गिर्द 46 किलोमीटर तक के हवाई इलाके को 'उड़ान वर्जित क्षेत्र' घोषित कर दिया गया है।

सम्मेलन के दौरान यहाँ सैनिक विमान तथा समुद्र में नौसैनिक जहाज निगरानी गश्त पर होंगे। सम्मेलन स्थल पर चौबीसों घंटे जापानी वायुसेना के पूर्व चेतावनी देने वाले विमान 'अवाक्स' भी उड़ते रहेंगे।

सासा ने बताया सम्मेलन के दौरान नजीदीकी रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे पूरी तरह बंद रहेंगे, जिससे यहाँ पूर्व नियोजित यात्रा पर आने वालों को परेशानी हो सकती है।

सम्मेलन के लिए जापान का कुल सुरक्षा बजट 30 अरब येन निर्धारित किया गया है, जो जर्मनी में आयोजित जी आठ सम्मेलन के सुरक्षा खर्च से कहीं ज्यादा है।
और भी
जांबिया में राष्ट्रपति मवानावासा का निधन
दलित महिलाओं का संरा में कैटवॉक
कुरैशी करेंगे बान से मुलाकात
दो हजार गिटार वादकों ने एक धुन बजाई
भारतीय छात्र को सिंगापुर में 16 साल की जेल
रूस को चाहिए मजबूत राष्ट्रपति प्रणाली-मेदवेदेव