जांबिया के राष्ट्रपति लेवी मवानावासा का पेरिस के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। दक्षिण अफ्रीका के रेडियो ने जांबिया उच्चायोग के हवाले से बताया मवानवासा का निधन गुरुवार सुबह हुआ।
अफ्रीकी यूनियन के सम्मेलन में शिरकत कर लौटे मवानावासा की तबीयत अचानक खराब हो गई थी और उन्हें तत्काल मिस्र के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां से बाद में उन्हें पेरिस भेज दिया गया था।
|