सिर पर मैला ढोने की कुप्रथा से मुक्त कराई गई राजस्थान के अलवर जिले की 36 दलित महिलाओं ने फैशन डिजाइनिंग एवं मॉडलिंग क्षेत्र की तमाम हस्तियों के साथ बुधवार को अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र महासभा मुख्यालय में कैटवाक किया।
संयुक्त राष्ट्र आर्थिक व सामाजिक परिषद की ओर से विशेष तौर पर आमंत्रित इन महिलाओं के साथ हॉलीवुड कलाकार मार्क राबिन्सन और मॉडल तमारा मास, कैरोल ग्रेसियस, सानिया शेख, बॉलीवुड कलाकार जैस्सी रंधावा, राहुल देव, आर्यन वैद्य व शाहवर अली ने भी कैटवाक की।
अलवर के दर्जनों परिवारों को सिर पर मैला ढोने के काम से मुक्त कराने में महती भूमिका निभाने वाले डॉ. बिन्देश्वर पाठक ने बताया फैशन परेड में भाग लेने वाले मॉडलों और कलाकारों ने फैशन डिजाइनर अब्दुल हलधर के प्रशिक्षण और निर्देशन में फैशन परेड की।
|