रिकार्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराने के लिए 2 हजार से अधिक गिटार वादक 'बे' क्षेत्र पार्क में गिटार पर 'दिस लैंड इज योर लैंड' धुन बजाने के लिए उपस्थित हुए। अमेरिका के 1960 के दशक के लोक गायक जोई मैकडोनाल्ड के नेतृत्व में कानकाड के टोडोज सैंटोज पार्क में मंगलवार की रात 2052 गिटार वादकों ने वूडी गथरी शास्त्रीय संगीत बजाया। मैकडोनाल्ड ने 6 मिनट से अधिक समय तक बजाया। बच्चे और बड़े लोगों ने गीत को सामूहिक रूप से दोहराया। आयोजकों ने माना कि सामूहिक दृश्य अच्छा रहा और गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड सामूहिक गिटार के दृश्य को मात देने के लिए पर्याप्त था।
पिछला रिकार्ड वर्ष 2007 में जर्मनी में बना था जब 1082 लोगों ने 'स्मोक ऑन द वाटर' धुन बजाया था। जब तक गिनीज इसकी पुष्टि नहीं करता है तब तक यह रिकॉर्ड आधिकारिक नहीं माना जाएगा। इसमें एक महीना लग सकता है।
|