मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भारतीय छात्र को सिंगापुर में 16 साल की जेल  Search similar articles
सिंगापुर में मैरीन इंजीनियरिंग के भारतीय छात्र को हत्या का प्रयास करने का दोषी ठहराते हुए 16 साल तक जेल की सजा सुनाई गई है।

सिंगापुर पॉल‍िटेक्निक संस्थान के 23 वर्षीय छात्र बातला जतिन नवीन को हाईकोर्ट ने हत्या का प्रयास करने, हमले का विरोध करने पर पीड़‍ित की नौकरानी को भी मारने तथा अवैध रूप से बंधक बनाने और गंभीर चोट पँहुचाने के आरोपों का दोषी ठहराते हुए 16 साल जेल की सजा सुनाई है।

नवीन को जून 2006 में पूर्व महिला मित्र के 72 वर्षीय पिता साहनी मानिक राम पर इरादतन जानलेवा हमला करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था।

पीडि़त वृद्ध द्वारा नवीन का उनकी 38 साल की तलाकशुदा बेटी को बुरी नजर से देखने का विरोध करने पर आरोपी ने उनके सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया।

जिस कारण से सिर से काफी खून बह जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। आरोपी सिंगापुर में एक जहाज कंपनी की छात्रवृत्ति पर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है।
और भी
रूस को चाहिए मजबूत राष्ट्रपति प्रणाली-मेदवेदेव
पाकिस्तानी समलैंगिकों के लिए ब्लॉग
ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई नामंजूर
जी-8 बैठक से दूर रहेंगे ब्रूनी-सरकोजी
भूटानी संसद में अब लैपटॉप नहीं चलेगा
दलाई लामा को प्रगति की उम्मीद