रूढ़िवादी पाकिस्तान में घुटनभरा जीवन जीने को मजबूर समलैंगिक समुदाय की आवाज उठाने के लिए समलैंगिकों के लिए ब्लॉग शुरू किया गया है।
पाकिस्तान में समलैंगिक संबंधों को अवैध माना जाता है। कराची के एक ब्लॉगर 27 वर्षीय बैंककर्मी जलालुद्दीन अहमद खान ने दक्षिणी तटीय शहर और पाकिस्तान में समलैंगिक जीवन के बारे में लिखा है। उन्होंने अपने ब्लॉग में समलैंगिक प्रेम को देखने के लिए लोगों को आमंत्रित किया है।
खान अपने ब्लॉग में कहते हैं कि समलैंगिकता को पाकिस्तान में अवैध माना जाता है। धार्मिक और सामाजिक रूप से भी इसे गलत माना जाता है, पर समलैंगिकता पाकिस्तानी इतिहास और वर्तमान की सच्चाई है। खान ने आपने ब्लॉग 'तुज्क-ए-जलाली' में यह भी बताया है कि समलैंगिकों के प्रति लोगों का बर्ताव कितना खराब होता है।
खान ने लिखा है कि जब तक लोग इस बारे में चुप्पी साधे रहते हैं, शादी के पहले तथा बाद में भी अपनी समलैंगिक इच्छाओं को पूरा करते रहते हैं और ऐसा करते हुए पकड़े नहीं जाते तब तक सब कुछ ठीक चलता रहता है।
|