जापान के एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को इस बात पर उदासी प्रकट की कि फ्रांसीसी सुपर मॉडल तथा देश की प्रथम महिला कार्ला ब्रूनी अगले हफ्ते यहाँ होने वाले समूह आठ देशों के शिखर सम्मेलन में अपने पति निकोलस सरकोजी के साथ नहीं आएँगी।
मुख्य मंत्रिमंडलीय सचिव नोबुताका माचिमुरा ने कहा कि जापानी नागरिक के नाते मैं यह जानकर उदास हूँ कि लोकप्रिय प्रथम महिला यहाँ नहीं आएँगी।
यह दूसरा मौका है, जब जापान के टैबलायड ब्रूनी को देखने का मौका नहीं पा सकेंगे। इससे पहले सरकोजी ने भी अपनी जापान यात्रा रद्द कर दी।
|