सऊदी अरब के शाह अब्दुल्ला ने तेल कीमतों में उछाल के लिए ऊर्जा करों, अटलकबाजी तथा अधिक खपत को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा है कि उत्पादक एवं उपभोक्ता दोनों को इन कारकों को नियंत्रित करना चाहिए, ताकि लोगों पर कम असर पड़े।
कुवैत के एक अखबार को साक्षात्कार में शाह ने कहा कि उपभोक्ता देशों को पेट्रोलियम उत्पादों पर करों को घटाना चाहिए। अगर वे वास्तव में उपभोक्ताओं पर बोझ को कम करना चाहते हैं।
शाह ने दुनिया को ऊँची तेल कीमतों की आदत डाल लेना चाहिए। कीमतों में मौजूदा उछाल के बारे में हम कुछ नहीं कर सकते, लेकिन फिर भी उपलब्ध वैकल्पिक ऊर्जा उत्पादों की कीमतों की तुलना में यह कम है।
|