मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सिंगापुर पहुँचे पूर्व युवराज पारस  Search similar articles
देश छोड़ने की संभावना को मिला बल
नेपाल के पूर्व युवराज पारस सिंगापुर आए हैं। उनके आगमन से ऐसी संभावनाएँ जोर पकड़ रही हैं कि वे अपने देश को छोड़ने का मन बना रहे हैं।

नेपाल हवाई अड्डे के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने बताया पारस (36) मंगलवार को सिल्क एयर विमानसेवा में सवार हुए थे। इससे पहले प्रारंभिक खबरों में कहा गया था कि वे बैंकाक के लिए रवाना हुए हैं।

सिंगापुर में मौजूद सूत्र ने कहा मैंने सुना है कि वे सिंगापुर पहुँच चुके हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वे कहाँ ठहरे हैं। काठमांडू हवाई अड्डे में प्रवेश करते समय जब पारस से पूछा गया कि क्या वे लौटेंगे तो पारस ने कोई टिप्पणी नहीं की।

नेपाल के एक समाचार पत्र ने सोमवार को खबर दी थी कि पारस सिंगापुर रवाना हो रहे हैं और दो सप्ताह बाद वे अपने परिवार को भी वहीं बुला लेंगे।

मंगलवार को एक अन्य अखबार 'द हिमालयन टाइम्स' ने कहा कि पूर्व युवराज अपने बच्चों के लिए स्कूल और परिवार के लिए घर की तलाश में सिंगापुर जा रहे हैं, लेकिन इसके बाद वे लौट आएँगे।

अखबार ने कहा पर्वतीय देश नेपाल में 240 सालों से चली आ रही राजशाही और शाही विशेषाधिकार खत्म हो जाने के बाद युवराज अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

शाह वंश के अंतिम नरेश और पारस के पिता ज्ञानेन्द्र की राजशाही 28 मई को तब समाप्त हो गई, जब माओवादियों के प्रभुत्व वाली विधानसभा ने देश को गणराज्य घोषित करने का फैसला किया।
और भी
बच्चों को लेकर चिंतित हूँ-चेरी ब्लेयर
चीन की तर्ज पर होती थी पूछताछ
दक्षिणी कोरिया जाएँगे बुश
ओबामा ने दी मानेकशॉ को श्रद्धांजलि
अमेरिकी राष्ट्रपति की कमेटी में भारतीय
न्यूयॉर्क पत्रिका के संस्थापक का निधन