मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बच्चों को लेकर चिंतित हूँ-चेरी ब्लेयर  Search similar articles
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर की पत्नी चेरी ब्लेयर ने स्वीकारा है कि जब उनके बच्चे घर से निकल कर ब्रिटेन की गलियों में जाते हैं तो वे उनकी सुरक्षा को लेकर बहुत चिंतित हो जाती हैं।

चेरी की इस टिप्पणी को विपक्षी पार्टी ने मुद्दा बनाते हुए कहा यह दुःख की बात है। उसने याद दिलाया कि वर्ष 1997 में भी सत्तासीन ब्लेयर की लेबर पार्टी ने यह वादा किया था कि वे अपराध के खिलाफ सख्त कदम उठाने को कटिबद्ध हैं और अपराध क्यों पनपता है इसका पता लगाने में पूरी तरह से जुटी हुई हैं। इसका मतलब है कि लेबर पार्टी हमेशा की तरह बकवास करती रही है।

'डेली एक्सप्रेस' के अनुसार मशहूर वकील और चार बच्चों की माँ चेरी ने कहा अभिभावक होने के नाते वह चाकूबाजी के प्रति चिंतित हैं। उन्हें यह डर रहता है कि उनके बच्चे जब ब्रिटेन की गलियों में जाते हैं तो उनके साथ क्या-क्या हो सकता है।

अखबार के अनुसार चेरी ने चाकूबाजी संबंधी अपराधों को रोकने के लिए अधिकारियों से उच्च स्तरीय पुलिस का इंतजाम करने की माँग की है। उन्होंने हाउस ऑफ कामन्स से कहा है कि चाकूबाजी की घटनाओं के कारण अभिभावक अपने बच्चों को माध्यमिक स्कूलों में भेजने से डरते हैं। उन्होंने कहा कई लोगों ने उन्हें कहा है कि वे लंदन की गलियों में जाने से डरते हैं।
और भी
चीन की तर्ज पर होती थी पूछताछ
दक्षिणी कोरिया जाएँगे बुश
ओबामा ने दी मानेकशॉ को श्रद्धांजलि
अमेरिकी राष्ट्रपति की कमेटी में भारतीय
न्यूयॉर्क पत्रिका के संस्थापक का निधन
जिंदगी से निराश थी रूसलाना