कुख्यात गुआंतानामो की खाड़ी की जेल में अमेरिकी अधिकारी कैदियों से पूछताछ के लिए चीन द्वारा कोरिया युद्ध में प्रयोग में लाए तरीकों का इस्तेमाल करते थे।
कैदियों से बातें उगलवाने के लिए जो तरीके प्रयोग में लाए जाते थे, उस संबंध में अमेरिकी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्टों के मुताबिक यहाँ 2002 में आने वाले सैन्य कमांडर पूछताछ के लिए चार्ट की प्रक्रिया अपनाते थे।
'न्यूयॉर्क टाइम्स' के अनुसार इस चार्ट में पीड़ा देने वाली प्रबंधन तकनीकों के प्रभावों को व्यक्त किया गया है। इनमें कैदियों को नींद से वंचित करना, बार-बार परेशान करना और नग्न करना शामिल है।
एक समय इन सभी तकनीकों को प्रताड़ित करने के तरीकों में गिना जाता था। भले ही अमेरिका के प्रशिक्षक यह कहना न चाहें या उनकी जानकारी में न हो, लेकिन प्रताड़ना के ये तरीके कोरिया युद्ध में अमेरिकी कैदियों से बातों को उगलवाने के लिए प्रयोग में लाए तौर-तरीकों से मिलते हैं। यह चार्ट कम्युनिस्ट चीन की तकनीक पर 1957 के वायुसेना के अध्ययन से अक्षरशः लिया गया है।
दोबारा प्रयोग में लाया जा रहा यह चार्ट कम्युनिस्टों के पूछताछ के तरीकों के संबंध में ताजा तथा कई सबूतों वाला है। अखबार के अनुसार कुछ तरीके 2005 से पहले छोटी संख्या में कैदियों पर इस्तेमाल होते थे।
केंद्रीय जाँच एजेंसी (सीआइए) अभी भी गुप्त तरीके से पूछताछ के लिए वैकल्पिक तरीके अपनाने के लिए राष्ट्रपति जार्ज बुश की ओर से अधिकृत हैं।
'द टाइम्स' के अनुसार पूछताछ करने वालों का दल इस बात से अनभिज्ञ था कि उनके द्वारा प्रयोग में लाए जा रहे चार्ट का सोत 50 साल पुराने एक जर्नल का आलेख है।
चार्ट 1957 के आलेख से नकल किया गया है इसे अल्फर्ड डी बिडरमैन ने लिखा है। अखबार के अनुसार बिडरमैन एक वायुसेना के लिए काम करने वाले समाजशास्त्री थे और 2003 में उनकी मृत्यु हो गई।
बिडरमैन ने उत्तर कोरिया से लौटने वाले अमेरिकी कैदियों के साक्षात्कार लिए थे, जिन पर बातों को उगलवाने के लिए चीनी पूछताछकर्ताओं ने काफी अत्याचार किए थे।
|