मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ओबामा ने दी मानेकशॉ को श्रद्धांजलि  Search similar articles
अमेरिका में राष्ट्रपति के उम्मीदवार बराक ओबामा ने फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें एक महान सैनिक तथा अपने देश के नागरिकों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

ओबामा ने कहा कि मानेकशॉ के निधन पर मैं भारत के लोगों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूँ। वे एक महान सैनिक, महान देशभक्त तथा अपने देश के लोगों के लिए प्रेरणास्रोत थे।

ओबामा ने कहा कि भारत के पूर्व सेनाध्यक्ष मानेकशॉ ने व्यक्तिगत बहादुरी, आत्मबलिदान और आजादी के पहले ही अपनी जिम्मेवारी के प्रति समर्पण दिखाकर एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया था। मानेकशॉ आने वाले समय में हमेशा याद किए जाएँगे।
और भी
अमेरिकी राष्ट्रपति की कमेटी में भारतीय
न्यूयॉर्क पत्रिका के संस्थापक का निधन
जिंदगी से निराश थी रूसलाना
एंजेलिना जोली अस्पताल में भर्ती
प्रणब मुखर्जी मिस्र की यात्रा पर रवाना
तेहरान में इमारत ढहने से 18 की मौत