मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अमेरिकी राष्ट्रपति की कमेटी में भारतीय  Search similar articles
भारतीय अमेरिकी समुदाय के एक प्रमुख व्यक्ति को राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश की बौद्विक निशक्तता वाले लोगों के लिए गठित राष्ट्रपति की कमेटी में शामिल किया गया है।

बोवे स्टेट विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान के प्रोफेसर तथा सलाहकार शंभू एन वणिक को 40 साल की सामुदायिक भागीदारी के लिए कमेटी में नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। विशेषज्ञ के रूप में इस समिति के लिए चुने जाने वाले सदस्य नागरिकों तथा बौद्धिक विकलांगता से ग्रस्त लोगों की समस्या उनके मुद्दों तथा नीतियों पर सीधे राष्ट्रपति को अपनी सलाह देता है।

अमेरिकी भारतीय समुदाय के प्रमुख शंभू वणिक एंड एसोसिएट्स के अध्यक्ष भी हैं। वॉशिंगटन स्थित उनके फैमिली निदान तथा चिकित्सकीय उपचार केंद्र के अलावा वह कई संगठनों तथा संघों से जुड़े हैं।

कुछ माह पहले ही बोवे विश्वविद्यालय के छात्रों ने उन्हें वोट देकर उत्कृष्ठ प्रोफेसर चुना था। वणिक भारत के पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के रहने वाले हैं।

उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से बीएससी तथा एमएससी डिग्री की पढ़ाई की। पीएचडी उन्होंने ब्रिस्टल विश्वविद्यालय इंग्लैंड से की। वह 1960 में इंग्लैंड और फिर 1964 में अमेरिका आ गए। उन्होंने कुछ साल कनाडा में भी शोध करने वाले छात्रों को पढ़ाया।

अमेरिका में वणिक ने 20 साल पहले डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया सरकार में मानसिक स्वास्थ्य प्रशासन में काम करना शुरू किया था।
और भी
न्यूयॉर्क पत्रिका के संस्थापक का निधन
जिंदगी से निराश थी रूसलाना
एंजेलिना जोली अस्पताल में भर्ती
प्रणब मुखर्जी मिस्र की यात्रा पर रवाना
तेहरान में इमारत ढहने से 18 की मौत
अफगानिस्तान में 33 तालिबानियों की मौत