गप-शप और गैर-परंपरावादी पत्रकारिता की शुरुआत कर पत्रिका जगत में क्रान्ति ला देने वाले न्यूयॉर्क पत्रिका के संस्थापक संपादक क्ले फेल्कर का निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे। फेल्कर को गले का कैंसर था।
1960 और 1970 के दशक में फेल्कर की न्यूयॉर्क पत्रिका ने एक नया अंदाज अपनाया और शहर के सामाजिक परिदृश्य कारोबार और राजनीति की दुनिया की अंदरुनी खबरों को जानने की इच्छा रखने वालों के लिए सामग्री पेश की।
न्यूयॉर्क के प्रधान संपादक एडम मास ने कहा कि जो सौभाग्यशाली लोग उनके निर्मित किए गए इस संस्थान में काम करते हैं वे हर दिन उनकी बुद्धिमत्ता के पहलुओं से रूबरू होते है।
अमेरिका भर में संपादकों ने फेल्कर के फार्मूले को अपनाया। साहित्यिक अंदाज में सटीक तथ्यों के साथ इस गैर-परंपरावादी नई पत्रकारिता को लोगों ने खूब पसंद किया।
|