- वेबदुनिया न्यूज न्यूयॉर्क की मुस्तैद पुलिस अभी तक बला की खूसबूरत मॉडल 20 वर्षींय सुपरमॉडल रूसलाना कोर्शुनोवा की अचानक हुई मौत पर से परदा नहीं उठा सकी है। पुलिस के आला अफसर रुसलाना की मौत से संबंधित जुड़े हर पहलू की बारीकी से जाँच कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल किसी नतीजे पर नहीं पहुँच सके हैं।
शनिवार को दोपहर 2.30 बजे इस सुपरमॉडल मॉडल की नौवीं मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई थी। इसी 12 मंजिला भवन में रुसलाना का निवास भी था। पुलिस अभी तक इस नतीजे पर नहीं पहुँची है कि रुसलाना ने आत्महत्या की या फिर उसकी हत्या की गई है।
अपनी आकर्षक देह और हरी आँखों के बूते पर रुसलाना मॉडलिंग की दुनिया में काफी नाम कमा चुकी थी। अलमेरी (कजाकिस्तान) में जन्मी रुसलाना को कजाक रास नहीं आया और अपने ख्वाबों को साकार करने के लिए वह न्यूयॉर्क चली आई। जल्दी ही उसने मॉडलिंग जगत में तहलका मचा दिया। रूसलाना ने 15 साल की उम्र से मॉडलिंग शुरू की थी और 5 साल के भीतर ही उसने अपनी पहचान बना ली थी।
मॉडलिंग जगत में रुसलाना को 'लंबे बालों वाली देवी' के नाम से पुकारा जाता था। 5 फीट साढ़े आठ इंच ऊँची रुसलाना न्यूयॉर्क में दौलत और शोहरत दोनों हाथों से बटोर रही थी, लेकिन अचानक न जाने वह कौनसे हालात उसकी जिन्दगी के साथ जुड़ते चले गए कि मॉडलिंग की दुनिया को वह सूनी छोड़कर चली गई और पीछे छोड़ गई कई अनसुलझे राज।
पूर्व में रुखसाना का आर्टिम परसेनोक नाम का पुरुष मित्र था, लेकिन फिलहाल उनकी जिंदगी में मार्क कैमिनैस्की ने जगह बना ली थी। कई दफा दोनों को बाँहों में बाँहें डाले साथ-साथ देखा गया। पुलिस की जानकारी के मुताबिक घटना वाली रात में कोई शख्स रुसलाना के साथ था और दोनों ने 'घोस्ट' नामक फिल्म भी देखी थी।
न्यूयॉर्क डेली न्यूज ने भी रुसलाना की मौत को संदेहास्पद बताया है। अखबार के मुताबिक रुसलाना अपनी निजी जिन्दगी को कागजों पर उतारा करती थी। तीन महीने पहले रुसलाना ने लिखा- 'मैं अपने जीवन में बहुत खो चुकी हूँ। मुझे नहीं लगता है कि जो चीजें मैंने खोई हैं, कभी दोबारा मैं उन्हें पा सकूँगी। मुझे महसूस होता है कि कोई मुझे लूट-खसोट रहा है। यह वाकई बेहद दर्दनाक है। मेरे हाथ से सब छूटता चला जा रहा है। मैंने जिस हसीन जिन्दगी की कल्पना की थी, वह मुझसे दूर होती चली जा रही है'।
रुसलाना ने पिछली मार्च में अपनी डायरी में लिखा- 'मेरे ख्वाब हवा में खोने लगे हैं और मैंने जो कुछ सोचा था वह सही दिशा में नहीं जा रहा है। मेरे सपनों का इन्द्रधनुष और अधिक ऊँचाई पर पहुँच गया है।'
ऐसा लगता है कि इस खूबसूरत मॉडल की निजी जिन्दगी इस कदर दर्द में डूबी हुई थी कि वह अपने दिल का हाल डायरी में उतारकर खुद को कुछ हलका कर लेती थी। कोई तो था जो उसके दिल से खेल रहा था वरना महज 20 बरस की उम्र में वह इतने अवसाद भरे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करती।
रुसलाना लिखती है- 'मैं बिच हूँ। मैं डायन हूँ। मेरे दूसरे रिश्ते अब काम के नहीं रहे। मैं किसी काम की नहीं रही हूँ। मुझे अब किसी पर विश्वास नहीं रह गया है। मैंने अपने तरीके से जीना चाहा लेकिन मैं उसमें सफल नहीं हो पा रही हूँ। पता नहीं मैं किस खोखली दुनिया में पहुँच चुकी हूँ। इमारत से गिरकर सुपरमॉडल की मौत
|