हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा एंजेलिना जोली दक्षिणी फ्रांस के नाइस में एक अस्पताल में 2 जुड़वाँ बच्चों को जन्म देने के लिए भर्ती हुई हैं।
रिपोर्टों के अनुसार मशहूर हॉलीवुड अभिनेता ब्रेड पिट की पत्नी एंजेलिना को सोमवार की रात को लेनवाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन अस्पलाल में भर्ती होने का समाचार मंगलवार की रात को जारी किया गया।
अस्पताल की प्रवक्ता नाडिन बाउर ने 'इन टच वीकली' को बताया कि जोली बच्चों को जन्म देने से पहले कुछ समय आराम करने के लिए अस्पताल आई हैं। वे पूरी तरह से तंदरुस्त हैं और इस समय आराम कर रही है।
जोली ने पिछले दिनों मीडिया को बताया था कि वह गर्भवती है और जल्द ही दो जुड़वाँ बच्चों को जन्म देंगी।
|